देवरिया, जनवरी 13 -- देवरिया। शहर के साकेत नगर मोहल्ले में दिसंबर माह में हुई चोरी के मामले का पुलिस अभी तक पर्दाफाश नहीं सकी है। जबकि मामले में नामजद केस दर्ज है। पुलिस के जिम्मेदार जल्द ही इसका पर्दाफाश करने की बात कह रहे हैं। शहर के साकेत नगर मोहल्ले के रहने वाले दिलीप कुमार पांडेय ने 9 दिसंबर को आरोप लगाया था कि उनके घर में चोरी हुई है। आभूषण, नकदी व कपड़ा तक चोर उठा ले गए हैं। इस मामले में उन्होंने कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए केस दर्ज कराया। लेकिन अभी तक इस घटना का पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...