गंगापार, जनवरी 10 -- थाना बहरिया क्षेत्र के ग्राम सभा बजाही के मजरा बनवारी का पूरा में लालता प्रसाद पुत्र स्व रामनाथ के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से धुआं का गुबार उठता देख घर वालों ने शोर मचाया और आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को भी सूचना दी। जब तक दमकल गांव में पहुंचता तब तक ग्रामिणों ने आग पर काबू पा लिया था परन्तु आग इतनी विकराल थी कि घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। उक्त घटना की सूचना ग्राम प्रधान राजू ने बहरिया थाने पर दी। सूचना पाकर चैकी इंचार्ज ब्रजेश तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.