गंगापार, फरवरी 20 -- थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी के समीप प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर दिघिया पुलिस चौकी के समीप स्थित डा राम आसरे यादव के मकान के दरवाजे पर स्थित शिव मंदिर तोड़ते हुए मंगलवार मध्य रात्रि मिर्जापुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक अनियंत्रित ट्रेलर उनके दो मंजिले मकान से जा टकराई। घटना में मंदिर व व मकान तो क्षतिग्रस्त हुआ ही था। घर के अंदर सोये डा राम आसरे यादव के पिता राज करन यादव को भी चोटें आयी थी। बुजुर्ग के इलाज में परिजन परेशान थे। गुरुवार रात विकास यादव पुत्र डा राम आसरे यादव की तहरीर पर ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ट्रेलर चालक व ट्रेलर अपने कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.