हापुड़, जून 27 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रहलादनगर में हुई मकान में चोरी की घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में मोहल्ला प्रहलादनगर निवासी कन्हैया ने बताया कि मंगलवार की रात को खाना खाकर सोने के लिए चले गए। पिता मकान की छत पर सो रहे थे और वो बहन पूजा के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। इस दौरान देर रात को चोरों ने मकान के रास्ते घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह उठकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो चोरों ने अलमारी में रखी पांच हजार रुपये की नगदी, चांदी की पाजेब और एक लोंग को चोरी किया है। वहीं 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.