गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। साहिबाबाद थानाक्षेत्र स्थित मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। शहीदनगर निवासी राहुल कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच जनवरी की देर रात आहट से उनकी नींद खुली। उठकर दूसरे कमरे में जाकर देखा तो यहां एक व्यक्ति चोरी कर रहा था। शोर मचाकर उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान वह भागने लगा। आसपास के लोग भी आ गए और उनकी मदद से आरोपी दबोच लिया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ निवासी शहीदनगर के रूप में हुई है। उससे चोरी का मोबाइल भी मिला है। आरोपी छत के रास्ते मकान में घुसा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.