शामली, जनवरी 9 -- शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित एक मकान में देर रात्रि चोरों ने अलमारी का लॉक तोडकर सोने के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता सवेरे चला। सूचना पर पहुंची चौकी माता मंदिर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती पंसारियान निवासी गुल्लू अपनी पत्नी महक के साथ गत गुरुवार देर शाम अपने मकान का ताला लगाकर बहन नगमा के यहां गया था। रात्रि में वह अपने बहन के यहां ही सो गया। सवेरे पति पत्नी जब वापस अपने घर पहुंचे तो मकान में अलमारी का लॉक टूटा देखा और सामान बिखरा पाया, जिससे उनके होश उड़ गए। चोरों ने छत की ओर से खुले मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सूचना पर चौकी माता मंदिर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण...