सहरसा, जनवरी 20 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी वार्ड 13 स्थित सुनसान घर में चोरों ने लाखों के जेवरात सहित रूपये चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित गृहस्वामी इन्द्रदेव सिंह ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। गृहस्वामी के आवेदन पर सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और कारवाई की जा रही है।गृहस्वामी ने बताया कि वह पत्नी के इलाज के लिए 13 दिसंबर को रांची गये हुए थे।इसी दौरान 10 से 12 जनवरी की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। 12 जनवरी को पड़ोसियों से घर में चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना मिली। रांची से वापस लौटने के बाद जब पीड़ित ने अपने दोनों किरायेदारों के साथ मकान का निरीक्षण किया। जिसके बाद पता चला कि किरायेदारों के घर भी चोरी हुई है। घर के कई कमरों और गोदरेज का ताला तोड़कर सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.