पटना, जनवरी 20 -- फतुहा थाना क्षेत्र के बांकीपुर गोरख मोहल्ले से एक किराएदार के एक माह के मासूम बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता सुंदरी देवी ने सोमवार को फतुहा थाने में मकान मालिक को आरोपित करते हुए लिखित शिकायत की है। इस मामले में पुलिस मकान मालिक की पत्नी और मासूम के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता के अनुसार, उसके दो बच्चे हैं। एक पांच वर्ष और दूसरा एक माह का है। उसके मकान मालिक की नजर उसके एक माह के बच्चे पर थी। पीड़िता का आरोप है कि 16 जनवरी को मकान मालिक घर में पति बच्चे को खेला रहे थे। हालांकि पति नशे में था। होश आने पर पति ने बताया कि बच्चे को लेकर मकान मालिक भाग गया है। थानाध्यक्ष सदानंद साह ने बताया कि बच्चे के पति की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हालांकि मकान मालिक की तलाश की जा रही है। इस मामले मे...