लखनऊ, जनवरी 9 -- पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में मकान मालिक ने विधवा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो-फोटो बना लिए। अब वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करके यौन शोषण करता है और रुपये ऐंठता है। पीड़िता ने तहरीर दी तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस उपायुक्त साउथ को नामजद तहरीर दी है। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। निगोहां के एक गांव में रहने वाली महिला के पति की चार साल पहले सड़क हादसे मौत हो गई थी। आर्थिक तंगी के कारण वह दो वर्षों से मां और पांच साल की बेटी के साथ पीजीआई क्षेत्र में किराये पर रहकर घरों में काम करती है। आरोप है कि दो महीने पहले महिला ने ईश्वरी खेड़ा स्थित पाल डेयरी मालिक के मकान में किराये पर कमरा लिया। पीड़िता ने बताया कि 11 दिसंबर को...