बरेली, फरवरी 25 -- नगर निगम में मंगलवार को आयोजित संभव जनसुनवाई में टैक्स विभाग से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा आईं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने निगम की कार्यप्रणाली पर गुस्सा जाहिर किया। जनसुनवाई में आए किला क्षेत्र के दुकानदार मोहम्मद आजम ने बताया कि जिस मकान में उनकी दुकान है, उसका मालिक समय पर टैक्स नहीं जमा करता है। आजम का आरोप है कि मकान मालिक की लापरवाही की सजा उन्हें भुगतनी पड़ रही है और निगम प्रशासन उनकी दुकान सील करने की धमकी दे रहा है। इसी तरह प्रेमनगर के एक अन्य दुकानदार राकेश कुमार ने टैक्स विभाग की समस्या बताई। कहा कि उनकी दुकान बहुत छोटी है, लेकिन निगम ने उस पर भारी-भरकम टैक्स लगा दिया है। वह इस गलत टैक्स को ठीक करवाने के लिए नगर निगम के कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों कार्रवाई न होने पर समाधान दिवस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.