बिजनौर, फरवरी 12 -- बिजनौर। चांदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटारमल में एक युवक को ब्लैकमेल कर सात लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित की घरेलू नौकरानी ने युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौकरानी व उसकी मां समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चांदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटारमल निवासी सुमित नारायण अग्रवाल ने बताया कि 10 मार्च 2025 को उसकी पत्नी पारूल मायके गई हुई थीं। उनकी घरेलू सहायिका कामिनी ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। 11 मार्च की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुमित के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनके व्हाट्सएप पर फोटो और वीडियो भेजकर वायरल करने और झूठे मुकदमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.