गाजियाबाद, अगस्त 20 -- गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में छह अगस्त को युवक का शव मिलने की घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने के दौरान महिला के संबंध मकान मालिक से भी हो गए थे। प्रेमी ने शादी की जिद की तो महिला ने मकान मालिक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि छह अगस्त को चित्रावन सोसाइटी के पास एक युवक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान न मिलने से सामान्य मौत की बात कही जा रही थी। जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल के जरिए मृतक की पहचान थाना किठौर, जिला मेरठ के गांव नवल सूरजपुर निवासी रोहित के रूप में हुई थी। वहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.