पिथौरागढ़, दिसम्बर 21 -- पिथौरागढ़। बिना सत्यापन के किराएदार को रखने पर पुलिस ने मकान मालिक का 10 हजार का चालान काटा है। धारचूला में पुलिस ने चेकिंग के दौरान गेठी कालिका में एक मकान में सत्यापन जांच करने पर किरायेदार बिना सत्यापन के रहता हुआ मिला। पुलिस ने मकान मालिक गणेश राम के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रुपये का चालान किया है। टीम में एसएचओ हरेंद्र सिंह नेगी,वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंबी राम सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...