वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शिवपुर बाइपास स्थित गौतम गार्डेन कॉलोनी में चोरों ने मकान मालिक और किरायेदार का घर खंगाल दिया। घटना की जानकारी शाम को किरायेदार के प्रयागराज से लौटने पर हुई। उसने लखनऊ में रह रहे मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये छानबीन में जुटी है। कॉलोनी में यूपी स्किल डेवलपमेंट मिशन के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह का मकान है। वह परिवार के साथ लखनऊ रहते हैं। इनके मकान के प्रथम तल पर इंडियन ऑयल कारपोरेशन के असिस्टेंट मैनेजर किशन कुमार किराये पर रहते हैं। बीते 12 जनवरी को वह काम से पत्नी के साथ प्रयागराज गए थे। गुरुवार शाम करीब 6 बजे घर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। जब भूतल पर मकान मालिक के घर की ओर पहुंचे तो देखा कि वहां भी कमरों के ताले टूटे हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.