गाज़ियाबाद, मई 5 -- मोदीनगर, संवाददाता। गांव भोजपुर में 74 गंज का मकान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 7.75 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोजपुर के मुबारिक ने बताया कि उसके गांव के ही मौमीन ने अपना 74 गंज का मकान बेचने की बात कहीं। दोनों के बीच आठ लाख रुपए में सौंदा हो गया। मुबारिक ने बताया कि 7.75 लाख रुपये चेक और नकद के रूप में दे दिए और बाकी 25 हजार रुपये बैनामा के समय देने की बात तय हुई। आरोप है कि अब आरोपी बैनामा करने से इंकार कर रहा है। रुपये वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने डीसीपी ग्रामीण से शिकायत की है। डीसीपी ग्रामीण ने एंटी फ्रांड सेल से जांच कराकर भोजपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.