वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जैतपुरा क्षेत्र में मकान बिक्री के नाम पर करीब छह करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस दंपति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। जैतपुरा के काजीसादुल्लापुरा निवासी महताब आलम ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि उसे, उसके भाइयों एवं करीबी दोस्तों के साथ मकान बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी की गई। मिर्जापुर जिले के बिलकिस विला 39 पीएसी कैंप गेट नंबर तीन के निवासी इमरान खान, उसकी पत्नी हीना खानम जैतपुरा के काजीसादुल्लाहपुरा स्थित मकान को अपना बताते थे। इसे बेचने की इच्छा जताई थी। इस पर महताब आलम, उसके भाई और करीबी दोस्तों ने मकान खरीदने की इच्छा जताई। आरोपी ने मकान 5 करोड़ 65 लाख रुपये में बिक्री की बात कही थी। बाद में आरोपी दंपति ने तय रकम के अलावा अन्य मद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.