गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र की मुस्तफाबाद कॉलोनी में एक व्यक्ति ने 50 वर्ग गज का मकान बेचने का झांसा देकर दूसरे व्यक्ति से तीन लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोनी थाना क्षेत्र निवासी इसराइल ने करीब छह वर्ष पूर्व अपने परिचित निवासी इलियास सैफी मुस्तफाबाद से पचास वर्ग गज का मकान का सौदा करीब 15 लाख रुपये में किया था। उन्होंने बताया कि इलियास सैफी को तीन लाख रुपये बयाना में दिए, जबकि शेष 12 लाख रुपये तीन माह बाद रजिस्ट्री के समय अदा करने की बात तय हुई। आरोप है कि तीन माह बीत जाने के बाद इलियास ने बहाना बनाकर रजिस्ट्री कुछ समय बाद करने के लिए कहा। इसके बाद से वह रजिस्ट्री की बात करने पर टाल मटोल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.