गोरखपुर, दिसम्बर 14 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के कटघर छताई चौराहे पर पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में दो लोग घायल हो गए। इसमें रविकांत गुप्ता को सिर में गंभीर चोट आई, जबकि माला देवी (70) को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। गंभीर रूप से घायल रविकांत को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मकान के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर कुछ लोग घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे, जिससे रविकांत बेहोश हो गया। थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...