सहारनपुर, जनवरी 3 -- गांव फतेहचंदपुर में एक मकान पर शुक्रवार रात फायरिंग किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। रात के समय पुलिस मौके पर पहुंची ने मामले में तहरीर के आधार पर एक को नामजद किया है। गांव फतेहचंदपुर निवासी अक्षित ने बताया कि रात के समय उनके मोबाइल नंबर पर गांव के ही एक युवक की काल आई जिसमें अभद्रता की गई। इसके बाद अन्य नंबर से कॉल आई। इसके कुछ देर बाद ही उनके मकान पर फायरिंग की घटना हो गई। दो गोली उनके मकान पर चलाई गई। रात में पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जांच की। सुबह होने पर घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्रित किए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में गांव कोलाखेड़ी निवासी अंशुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया...