औरैया, फरवरी 1 -- औरैया, संवाददाता। शहर के कानपुर रोड स्थित एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान काम कर रहा मजदूर अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायल मजदूर की पहचान शहर के मोहल्ला प्रेमानंद आश्रम निवासी 25 वर्षीय आलोक मिश्रा पुत्र सुरेश मिश्रा के रूप में हुई है। बताया गया कि रविवार सुबह वह कानपुर रोड पर पुलिस लाइन से पहले स्थित एक मकान में निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान छत पर काम करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सड़क पर आ गिरा। हादसे में आलोक को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे सौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.