उरई, फरवरी 9 -- जालौन। मकान में निर्माण करने पर पड़ोसी व्यवधान डाल रहे हैं। पूछने पर धमका रहे हैं। पीड़िता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। नगर क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी रामाबेटी ने एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देकर बताया कि मोहल्ले में उनके ससुर का पुश्तैनी मकान है। यह पुराना मकान समय के साथ जर्जर हो चुका है। वह अपनी जगह में निर्माण कार्य करा रही हैं। उसने अपनी जगह में पिलर का निर्माण कराया है। इसके बाद भी पड़ोसी उसका विरोध कर रहे हैं जबकि उसके पास सभी कागजात हैं। मजदूरों के आने पर पड़ोसी मजदूरों को भी वहां से भाग देते हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। जब वह पड़ोसी से कारण पूछती है तो वह धमकाते हैं। उन्होंने एसडीएम से ममाले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.