मुरादाबाद, मार्च 5 -- गलशहीद थाना क्षेत्र में सरकारी योजना का पैसा दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का मामला प्रकाश में आया। जालसाजों ने युवक का बैंक खाता खुलवाया। पासबुक और एटीएम अपने पास रख लिए। खाते से लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन भी किया गया। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर पीड़ित की शिकायत पर गलशहीद थाने में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भोजपुर के गांव सिड़लऊ नाजरपुर निवासी रजनेश ने एसएसपी से शिकायत की। बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात दिल्ली रोड निवासी जोगेंद्र से हुई थी। जोगेंद्र ने कहा कि सरकार गरीबों को मकान के लिए पैसा दे रही है। इसके बाद जोगेंद्र ने विकास नामक युवक से मिलवाया। विकास ने गलशहीद थाना क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित बैंक बुलाया। यहां विकास ने बैंक में खाता खुलवा दिया। विकास ने कहा कि आपने समय खराब किया है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.