लखनऊ, फरवरी 6 -- वजीरगंज में अधिवक्ता से मकान के नाम पर 19.50 लाख रुपये की ठगी की। आरोप है कि अधिवक्ता सर्वेश मिश्रा से रिचा श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव और संतोष कुमार श्रीवास्तव ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर मकान दिलाने का वादा किया। इसके बाद रकम हड़प ली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिवक्ता सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने जानकीपुरम स्थित एक एलडीए का मकान दिखाया था। आरोप है कि आरोपियों ने मकान की कीमत 25 लाख रुपये बताई थी। अगर वह मकान खरीदेगें तो उन्हें 20 लाख रुपये में मिल जाएगा। अधिवक्ता आरोपियों की बातों में आए गए। आरोपियों ने मकान को अपने रिश्तेदार का बताते हुए फर्जी कूटरचित दस्तावेज दिखाए। विश्वास में आकर अधिवक्ता ने अलग-अलग तिथियों में करीब 18 लाख रुपये बैंक खातों में ट्रांस...