हापुड़, दिसम्बर 30 -- मकान दिलवाने के नाम पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता ने एक पीड़ित से दो लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब पीड़ित के मकान का बैनामा नहीं हुआ तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपी सपा नेता ने उसके साथ अभद्रता करते हुए रुपये वापस करने से मना कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दादाबाड़ी निवासी फर्नीचर व्यापारी नरेंद्र कुमार जैन ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती 26 जुलाई को एक सपा नेता उनकी दुकान पर आया। आरोपी ने उन्हें बताया कि उनके गोदाम के पास में ही एक 40 गज का मकान बना हुआ है। जिसे वह 26 लाख रुपये में दिलवा देगा। आरोपी की बातों में आकर उन्होंने बयाने के 50 हजार रुपये भी दे दिए। 28 जुलाई को ही आरोपी उनकी दुकान पर आया और उन्हें बताया कि मकान का सौदा 26 ...