प्रयागराज, फरवरी 21 -- प्रयागराज। इंडियन ऑयल की पाइप लाइन के ऊपर बने मकानों को तोड़ने के मामले में गुरुवार को कुछ लोगों ने विरोध किया था। जिसे लेकर सभी को सुनवाई के लिए शुक्रवार को बुलाया गया। कुछ लोग इंडियन ऑयल के दफ्तर पहुंचे। हालांकि बताया जा रहा है कि सुनवाई में बहुत तार्किक बातें नहीं आ सकी हैं। ऐसे में आगे भी कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। अफसरों का कहना है कि सुनवाई पूरी हो गई है। इस पर सभी से बात करके निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...