गढ़वा, फरवरी 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई। समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। उक्त जनसुनवाई में सर्वप्रथम प्रखंड नगर ऊंटारी प्रखंड अंतर्गत हुलहूला कला गांव निवासी विनोद सिंह कुशवाहा ने आवेदन देकर बताया कि श्रीबंशीधर नगर-चितविश्राम-चना-गरदा पथ चौड़ीकरण में उसके मकान को तोड़कर भूमि अधिग्रहित की गई है। उसका मुआवजा का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। उसके लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय में संपर्क करने पर बताया जाता है कि पथ निर्माण विभाग में स्वीकृति के लिए लंबित है। उन्होंने उपायुक्त से अपने टूटे हुए मकान का मुआवजा राशि शीघ्र भुगतान कराने का अनुरोध किया है। वहीं जनसुनवा...