बरेली, जून 20 -- आंवला थानाक्षेत्र के गांव भीमलौर में मूसलाधार बारिश से कारण बुधवार को एक मकान ढहने से कई लोग घायल हो गए थे। चार पशु भी मरे थे। घायलों से मिलने के लिए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह गांव पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने के प्रशासन को निर्देश दिए। मझगवां ब्लाक के गांव भीमलौर में बुधवार की रात बारिश के दौरान चंद्रपाल का कच्चा मकान ढहा गया था। जिसमें परिवार के आठ लोग भोजराम, चंद्रपाल, पत्नी सुनीता, बेटा रवि, बलवीर, संजीव, बेटी मंजू, ज्योति आदि घायल हो गए थे। जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में तीन बकरियां और एक भैंस भी मर गई थी। गुरुवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उनकी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन को निर्देश दिए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.