विकासनगर, सितम्बर 8 -- सेलाकुई थाना क्षेत्र में महिला ने एक व्यक्ति के मकान के लिए बनी नींव पर कब्जा कर गेट लगा दिया है। आरोप है कि पीड़ित ने जिस व्यक्ति से जमीन खरीदी थी, उसने वही जमीन महिला को भी बेची है। इसलिए महिला उस पर अपना हक जमा रही है। पुलिस ने महिला के साथ ही दो बार एक ही जमीन बेचने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीड़ी भट्ट ने बताया कि देवेंद्र सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी हरिपुर सेलाकुई ने तहरीर दी है। बताया कि उसने वर्ष 2015 में सूरज थापा पुत्र प्रेम बहादुर थापा से सेलाकुई में एक लाख 74 हजार में जमीन खरीदी थी। सूरज थापा ने उक्त भूमि का कब्जा भी विक्रय पत्र निष्पादन के दिन उसे दे दिया था। भूमि खरीदने के बाद एक मानचित्र वर्ष 2023 में उसने एमडीडीए देहरादून से स्वीकृत कराया था। इसके बाद उसने प्र...