मुरादाबाद, मार्च 16 -- दो पक्षों में मकान के बंटवारे को लेकर शनिवार की रात्रि विवाद हो गया, जिसमें दोनों तरफ से लाठी डंडे चल गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोरबा को निवासी अरुण पुत्र राम प्रकाश ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पड़ोसी जयपाल से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था, इसी बात को लेकर जयपाल ने गाली गलौज कर दी, विरोध करने पर मारपीट कर दी। अरुण की तहरीर पर पुलिस ने जयपाल, प्रदीप, संदीप, प्रदुप, आदि के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.