प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। एक व्यक्ति से मकान के नाम पर तीन लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद एक लाख रुपये बढ़ाकर दूसरे को एग्रीमेंट कर दिया गया। आरोपित के खिलाफ पीड़ित ने शिवकुटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उतरांव के जलालपुर कस्बा नरहरपुर निवासी सुनील कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उन्होंने गजेन्द्र कुमार से गोविंदपुर में नवनिर्मित मकान 75 लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया। उन्होंने अपनी पत्नी के खाते से दो लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए दे दिए। इसके बाद पीड़ित ने दो बार में अपने खाते से एक लाख रुपये का भुगतान किया। पांच दिसम्बर 2024 को शेष धनराशि के लिए अपनी नौकरी पर लोन के लिए बैंक में आवेदन किया। आरोप है कि कुछ कागज की जानकारी के लिए उन्होंने आरोपित से सम्पर्क करना चाहा तो कॉल नहीं लगी। जब नवनिर्मित मकान के पास पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.