बिजनौर, फरवरी 16 -- थाना चांदपुर के सीतामठ चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना से इलाके में दहशत है। ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जलीलपुर क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा निवासी पीड़ित बंटी पुत्र छत्रपाल सिंह ने बताया कि वह जलीलपुर में प्लॉट खरीदने के लिए रुपये जुटा रहा था। शनिवार की रात करीब ढाई बजे तीन चोर घर में घुस आए। परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी व जेवरात सहित करीब तीन लाख की चोरी कर ली। सुबह परिजनों ने सामान बिखरा देख शोर मचाया। सूचना पर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। उधर, जलीलपुर चौकी प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.