बलिया, अक्टूबर 17 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बैसहां चट्टी पर विद्युत सब स्टेशन सुखपुरा के पास एक मकान के कमरे में शुक्रवार को दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सब स्टेशन के पास ललिता देवी पत्नी स्व. कृष्ण कुमार गुप्त का दो मंजिला मकान है। इसमें कई लोग किराए पर रहते हैं। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवडीह गांव का निवासी 46 वर्षीय भूपेंद्र सिंह उर्फ मंटू दो दिन पहले ही यहां निचले तल पर एक कमरे में किराया पर रहने के लिए आया था। उसकी पत्नी अपने मायका खेजुरी में रहती है। शुक्रवार की सुबह मकान में रह रहे अन्य लोगों की नजर कमरे में गई तो चारपाई पर भूपेन्द्र का शव पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसका चेहरा भी काला पड़ गया था। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.