हापुड़, जनवरी 11 -- क्षेत्र के गांव लड़पुरा में एक मकान को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में अलग अलग आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी पूजा ने बताया कि उनका एक मकान गांव में ही है। उस पर वह मालिक काबिज है और मेरठ में रहती है। लेकिन उनके ही गांव निवासी उनके मकान पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे है। उन्होंने गांव के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंच कर विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने उनको जान से मारने की धमकी दी है। वहीं दूसरे पक्ष के धनपाल सिंह ने भी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनको मकान महिला के पति व एक अन्य ने बेचा है जिसका बैनामा करा लिया गया है, लेकिन अब महिला उस मकान पर कब्जा नहीं होने देना चाहती और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे...