मोतिहारी, फरवरी 11 -- अरेराज, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत अरेराज के वार्ड आठ में मंगलवार को अर्धनिर्मित मकान के टंकी में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों को स्थानीय लोगों के समझाने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हसुआहा गांव के सितम्बर सिंह का पुत्र केशव कुमार 8 वर्ष था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि टंकी के चारों तरफ घेरा क्यों नहीं बनवाया गया था। लापरवाही से जान जा रही है। चिन्हित कर एफआईआर दर्ज करें। मालूम हो कि सितम्बर सिंह दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते है। उनकी पत्नी व बच्चे नगर पंचायत के वार्ड आठ में अनुमंडलीय अस्पताल के पास के अपने अस्थायी मकान में रहते थे। खेलने के दौरान वह बच्चा अस्पताल के पास के ही ए...