बदायूं, दिसम्बर 10 -- बदायूं, संवाददाता। मकान की जगह पर कब्जा करने का विरोध करने पर महिला और उसकी सास के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर एसएसपी से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया है। मामला बिसौली कोतवाली के मैथरा गांव का है। यहां की रहने वाली अनुपम देवी पत्नी चंद्रपाल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 19 नवंबर को शाम गांव के ही जितेंद्र और पुष्पेंद्र उसके पुराने मकान की जगह पर अवैध कब्जा कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज की और जमीन पर गिराकर पैरों पर रॉड से हमला किया, जिससे उसके शरीर में चोटें आईं। शोर सुनकर उसकी सास पुष्पा देवी बचाने आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति ने महिला की बेटी के साथ भी मारपीट की। महिला ने पहले बिसौली कोतवाली में शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई क...