साहिबगंज, सितम्बर 3 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा मदनशाही के पण्डुवा मुंडा की पुत्री झालिया कुमारी(22) दो मंजिला मकाल की छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन -फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर रहे डॉक्टर की देखरेख में इलाज किया गया। परिजनों ने बताया कि अपना घर बन रहा है। घायल झालिया कुमारी सर पर ईंट लेकर छत पर चढ़ रही थी। तभी पैर फिसलने के कारण नीचे गिर गई और घायल हो गई। 70 विद्यार्थी की स्वास्थ्य जांच बोरियो, प्रतिनिधि। आरबीएसके कार्यक्रम के तहत प्रखंड के यूएमएस खैरवा में स्वास्थ्य जांच डॉ. बिनोद कुमार के नेतृत्व में किया गया। स्कूल के 70 विद्यार्थी की वजन, बुखार, आंख आदि की जांच कर नि:शुल्क दवा दी गयी। मौके पर एएनएम रेजिना हेम्ब्रम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...