श्रावस्ती, जून 21 -- जमुनहा। तहसील जमुनहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदहा निवासी रेखा वर्मा पत्नी बाबूराम वर्मा के पक्के मकान की छत शुक्रवार रात बारिश के दौरान भरभराकर गिर गई। लेकिन परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। बताया जाता है कि रेखा भाजन करने के बाद अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। तभी अचानक छत नीचे गिर गई। गनीमत रही कि छत का एक सिरा दीवार के सहारे टिक गया। इससे सभी सुरक्षित बच गए। बारिश में परिवार के सभी लोगों को बगल में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में शरण लेना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...