नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। न्यू उस्मानपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक जर्जर मकान की छत का हिस्सा गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनका 13 वर्षीय पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान नीना वर्मा के रूप में हुई है, जो ब्रह्मपुरी इलाके में ए-46 में अपने परिवार के साथ रहती थीं। परिवार में उनके पति श्रीकांत, बेटा-बहू और पोता शामिल हैं। घटना सोमवार रात करीब 2:30 बजे हुई, जब पूरा परिवार भोजन करने के बाद सो रहा था। नीना वर्मा अपने पोते के साथ कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान मकान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.