अलीगढ़, अक्टूबर 10 -- गोंडा, संवाददाता। कस्बा में आज सुबह एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। घटना के समय गुड़िया देवी पत्नी वीरू उम्र 31 वर्ष जो कि गर्भवती थीं मकान में चारपाई पर सो रही थीं। छत गिरने के चलते मलवे में दबकर घायल हो गईं । घटना के चलते उनकी हालत और बिगड़ गई। इस दौरान रजत उपाध्याय मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तत्काल उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंडा ले गए यहां पर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वीरू सिंह मजदूर हैं। मजदूरी कर का अपना जीवन यापन कर रहे हैं मकान की छत गिरने से और भी घर में काफी नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...