आगरा, जुलाई 9 -- शहर के नदरई गेट के पास कॉलोनी में बुधवार को एक घर पर मकान निर्माण के लिए चिनाई के लिए बल्लियों से मचान बनाकर राजमिस्त्री के साथ चिनाई का कार्य करा रहा मजदूर अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरा। इससे उसके गंभीर चोट आयी है। मकान स्वामी ने मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला एटा के थाना मारहरा के गांव झाझपुर निवासी कमल सिंह मजदूरी का कार्य करते हैं। वह बुधवार को की सुबह लगभग 10 बजे शहर की कॉलोनी निवासी वैभव शर्मा के घर पर राज मिस्त्री के साथ मचान पर चढ़कर चिनाई का कार्य कर रहे थे। तभी मजदूर का पैर अनियंत्रित हो गया। इससे वह नीचे आ गिरा। घायल अवस्था में मकान स्वामी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और सूचना परिजनों को दी है। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने अलीगढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.