मैनपुरी, नवम्बर 16 -- औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में मकान की गाटर पटिया टूटने से मां-बेटी घायल हो गईं। मां लकड़ी लेने छत पर गई थी। तभी अचानक गाटर पटिया टूट गई। जिससे मां नीचे गिरी और खाना बना रही उसकी पुत्री भी घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया निवासी 50 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी अलकेश कुमार रविवार को अपने मकान की छत पर लकड़ी उतारने गई थीं। तभी उनकी छत की गाटर पटिया टूट गई और वह नीचे आ गिरी। इसी दौरान कमरे में नीचे उनकी 18 वर्षीय पुत्री संध्या खाना बना रही थी। जिससे मलबे में दबकर संध्या भी घायल हो गईं। घायल दोनों मां-बेटी को परिजन जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले आए। जहां दोनों को उपचार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...