मिर्जापुर, मार्च 9 -- जिगना। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के भटेवरा गांव के नेवढ़िया मजरे में शनिवार की शाम चार बजे पक्के मकान के बारजा का एक हिस्सा अचानक ढह गया। मलबे में दबकर दो महिला व एक मासूम जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है। मकान मालिक बबलू कन्नौजिया ने बताया कि बारजा ढहने से मलबे की चपेट में आने से उनकी दादी 85 वर्षीय फुलवा देवी, 26 वर्षीय किरन देवी पत्नी सूरज व चार वर्षीय किट्टू पुत्र धीरज कन्नौजिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में किरन की हालत नाजुक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.