मिर्जापुर, दिसम्बर 24 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर कर रहा मजदूर गिरकर जख्मी हो गया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी 54 वर्षीय बचाऊ बियार मजदूर थे। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वें सोमवार को सिकंदरपुर गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गए थे। बांस के पाइट पर खड़े होकर प्लास्टर कर रहे थे। उसी दौरान पाइट से अचानक नीचे गिर गए। जिससे वें गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। मकान मालिक ने अन्य मजदूरों की मदद से घायल बचाऊ को जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.