वाराणसी, जनवरी 8 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। काशी विश्वनाथ धाम में विलय हो चुके भवनों के स्वामियों और निवासियों के नाम अब भी अनिन्तम मतदाता सूची में दर्ज दिखाई दे रहे हैं। यह खुलासा बुधवार को स्थानीय लोगों के ऑनलाइन मतदाता सूची की खोजबीन में हुआ। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जिन भवनों का अब अस्तित्व नहीं है, वहां भी मतदाताओं की मौजूदगी दर्शाई जा रही है। तात्कालिक रूप से ऐसे दो भवन चिह्नित किए गए हैं। कालिका गली स्थित भवन संख्या डी-8/34 में रंजू झा और साक्षी झा को मतदाता के रूप में सूचीबद्ध दिखाया गया है। वहीं लाहौरी टोला स्थित भवन संख्या डी-1/59 में तीन लोग दीपक मिश्र, सूरज मिश्र और राजकुमार के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं। बताया गया कि ये तीनों पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.