साहिबगंज, जनवरी 12 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत के मुर्गी टोला गांव में सोमवार की सुबह एक पुराना दीवार गिरने से उसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मो. शेख (26) अपना नया घर बनाने को लेकर पुराने घर को स्वयं तोड़ रहा था। इसी दौरान पुराना दिवार किसी तरह उसके ऊपर ही गिर गया और वह उसके नीचे दब गया। गांव वालों की मदद से आनन फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉ. कुमार सौरभ ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वह अपने पीछे पत्नी और एक पांच साल का पुत्र छोड़ गया है। मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अफजल रजा, झामुमो नगर अध्यक्ष मो. आजाद आदि ने अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.