गोरखपुर, दिसम्बर 26 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के भरवलिया गांव के धनहवा टोले पर गुरुवार की रात एक मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर छह लाख पच्चीस हजार पांच सौ रुपये नकद चोरी कर चोर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल की जांच कर घर वालों से पूछताछ की और खुले हुए ताले को अपने साथ ले गई। पीड़ित रामानंद साहनी और बाबूलाल ने बताया कि मकान के पहले कमरे के अंदर लॉकर में किसी कार्य के लिए रुपये रखे थे। घर के पीछे वाले कमरे में भाभी सोती हैं और हम खेतों की रखवाली के लिए खेत में सोते हैं। सुबह घर वालों ने फोन पर बताया कि दरवाजे का ताला खुला हुआ है। जब आकर देखे तो कमरे का ताला खुला लटकता हुआ मिला और कमरे के अंदर रखा लॉकर भी खुला मिला। जब देखे तो उसमें रखा हुआ 6,25,500 रुपये गायब था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...