नोएडा, जनवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-1 में बदमाश लगातार घरों में चोरी कर रहे हैं। बदमाश फिर एक घर से नगदी और गहने चोरी कर ले गए। इससे पहले पड़ोसी के घर में चोरी हुई थी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर बीटा-1 के बी ब्लॉक में डॉ. तनुश्री गहलोत परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बदमाश सोमवार की रात उनके घर का ताला तोड़कर करीब 25 हजार रुपये, गहने समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। उन्हें मंगलवार की सुबह चोरी के बारे में पता चला। उनके बराबर के घर में भी चोरी हुई। महिला डॉक्टर ने बताया कि एक साल पहले भी उनके घर में चोरी हुई थी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...