साहिबगंज, जून 26 -- कोटालपोखर पक्का मकान के छत को ड्रील मशीन से तोड़ने के दौरान संतुलन खो देने से नीचे गिरकर मयूरकोला के उदय ठाकुर (35) दाहिना पैर टूट गया । उधर, घटना की खबर सुनते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल मिस्त्री को पाकुड़ में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गये । प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए कोलकोता भेज दिया । सड़क चौड़ीकरण के लिए बरहरवा सीओ की ओर से कोटालपोखर बाजार के लोगों को मकान हटाने के लिए नोटिस जारी करने के बाद लोग अपने-अपने मकान को तोड़वा रहे हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.