कौशाम्बी, जनवरी 22 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद पिपरी थाने के मीरपुर गांव में बुधवार शाम मकान पर कब्जे के प्रयास का विरोध करना मां-बेटी को भारी पड़ गया। आरोप है कि चचेरी सास और उसकी बहू ने मिलकर मां-बेटी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल मां बेटी ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी है। मीरपुर गांव की सविता देवी पत्नी संदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े ससुर जगदीश कुमार की लंबे समय तक सेवा की थी। सेवा से प्रसन्न होकर बड़े ससुर ने उसे एक कच्चा मकान रहने के लिए दिया था, जिसमें वह भूसा रखती हैं। आरोप है कि उसकी चचिया सास और उसकी बहू उक्त मकान पर कब्जा करना चाहती हैं। बुधवार शाम दोनों ने मकान की पिछली दीवार तोड़कर उसमें रखा भूसा खराब कर दिया। जानकारी मिलने के मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.