गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- - ताला तोड़कर सामान गायब करने का आरोप, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज लोनी, संवाददाता। अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित अल्वी नगर कॉलोनी में मकान पर कब्जा करने का विरोध करने पर दो महिला समेत छह लोगों ने दंपति के साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों पर ताला तोड़कर घर में रखा सामान गायब करने का आरोप लगाए है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अल्वी नगर निवासी मोहसिन ने पिछले वर्ष 18 नवंबर को कॉलोनी निवासी दिलशाद से एक मकान खरीदा था। मकान खरीदने के बाद वह पत्नी समरीन के साथ मकान में रहने लगे थे। पत्नी ने बताया कि 20 नवंबर 25 को वह पति का उपचार कराने के लिए दिल्ली के अस्पताल में गई थी। आरोप है कि दंपति के अस्पताल जाने के बाद दो महिला हिना, सबीना समेत समीर उर्फ रफीक, बसी, आरसी व जाकिर ने मकान व ...